GA4-314340326 कांके की कृषि विहार कॉलोनी में चोरी करते रंगेहाथ युवक धराया, भेजा गया जेल

कांके की कृषि विहार कॉलोनी में चोरी करते रंगेहाथ युवक धराया, भेजा गया जेल

Kanke (Ranchi): थाना क्षेत्र के कृषि विहार कॉलोनी ब्लॉक स्थित अभिमन्यु सिंह के मकान में रह रहे किरायेदार जुएल राणा के कमरे का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे की है। घटना के समय जुएल अपने अन्य साथियों के साथ नाश्ता करने होटल गए थे। घर में ताला लगा देख कर चूड़ी टोला निवासी मोरिस तिर्की (20 वर्ष) पिता स्वर्गीय किशोर तिर्की लोहे के रॉड से ताला तोड़कर घर में घुस गया। वह सामान को उलट-पुलट कर उसमें कीमती जेवरात और पैसा आदि खोजने लगा। इसी बीच जुएल और साथी घर पहुंच गए। ताला टूटा देख उनको चोरी की आशंका हुई। घर में घुसते ही उन्होंने मोरिस को सामान उलटते देख लिया। रेंज हाथ पकड़कर उसकी पिटाई की तथा पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है। वह पहले भी चोरी के केस में जेल जा चुका है।

13 मार्च को भी मुहल्ले में हुई थी चोरी 

 बताते चलें कि 13 मार्च को कृषि विहार कॉलोनी निवासी जय प्रकाश सिन्हा के घर से ढाई लाख नकद और लगभग पांच लाख के सोने के जेवरात की चोरी की घटना को सुबह लगभग चार बजे अंजाम दिया गया था। जयप्रकाश सिन्हा का परिवार होली में बाहर गया हुआ था। जय प्रकाश बगल में स्थित अपने गोदाम वाले घर में सो गए थे। सुबह आया तो ग्रील का ताला कटा हुआ पाया और अलमीरा तोड़कर सामान की चोरी की जानकारी हुई। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है। लेकिन, पुलिस को अभी तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। कांके ब्लॉक क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही है।

Young man caught red-handed stealing in Krishi Vihar Colony of Kanke, sent to jail

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने