GA4-314340326 Angara : देखिए, मंडा पूजा में कैसे अग्निपरीक्षा देते हैं भोक्ता

Angara : देखिए, मंडा पूजा में कैसे अग्निपरीक्षा देते हैं भोक्ता

लहलहाते आग पर चलता किशोर भोक्ता।
Angara (Ranchi): राजाडेरा में रविवार सुबह फूलखूंदी व झूलन के साथ शिव मंडा पूजा का समापन हो गया। 50 से अधिक भोक्ता फूलखुंदी के दौरान दहकते अंगारों पर चलते रहे। शनिवार रातभर पश्चिम बंगाल से आई दो छऊ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला हुआ। रात्रि जागरण के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, गेतलसूद के उपमुखिया शंकर बैठा, समाजसेवी राजकुमार दीपक व सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो थे। जैलेन्द्र कुमार ने छऊ नृत्य अखाड़ा का फीता काटकर उद्घाटन किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि शिव ही विश्व हैं। शिव ही गुरु हैं। शिव मंडा पूजा गांव के अध्यात्मिक जागरण का भी प्रतीक है। गांव के लोग खुशहाली व शांति के लिए भगवान शिव की पूजा करते आये है। पूजा राजेन्द्र दास गोस्वामी ने कराई। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह घटवार, सचिव बलेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, महावीर महतो, मोहन महतो, लालचंद बेदिया, विश्वनाथ मिश्रा, सोनू महतो, दीपक महतो, रंजीत सिंह, मुनेश्वर सिंह, पंकज सिंह, कामेश्वर महतो आदि उपस्थित रहे। 

देखें वीडियो...




Angara: See, how devotees give fire test in Manda Puja

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने