![]() |
अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग। |
![]() |
शोक सभा में शामिल पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व अन्य। |
जगरनाथ दा का चिंतन राज्य का विकास था...
शीतल ओहदार ने कहा कि जगरनाथ दा का चिंतन पूरे राज्य के विकास के लिए था। अपने कार्यकाल में कई मामलों को आसानी से सुलझाकर अपने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। झारखंड के को आनेवाले कई सालों तक जगरनाथ दा की कमी खलेगी। एक बेहतर नेतृत्वकर्ता को राज्य ने असमय खो दिया। भाजपा के सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार महतो बताते है कुरमी समाज के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई संभव नही है। राजनीतिक जीवन में इनका सभी के साथ बेहतर संबंध रहा है। मनीष महतो ने कहा कि झारखंड से एक कुशन नेतृत्वकर्ता चला गया। जनता को इसका हमेशा अफसोस रहेगा। इस अवसर पर मुखिया राजेंद्र बेदिया, पंसस विनोद रजवार, समाजसेवी चमरू बेदिया, प्रकाश यादव, फारूक खान, रीता देवी, सुशीला देवी, आशा देवी, सरिता देवी, राजेंद्र मुण्डा, मदन महतो, महेश महतो, तीरथनाथ महतो, गजेन्द्र महतो, तुलसी महतो, गणेश महतो, दिनेश महतो, प्रीतम महतो, राजकुमार महतो, रघु महतो आदि शामिल हुए।
At Saheida Mor, people did the last darshan of education minister late Jagarnath Mahato with moist eyes / Angara/ Ranchi / Jharkhand
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.