GA4-314340326 सम्मानित किये गये सेवानिवृत शिक्षक

सम्मानित किये गये सेवानिवृत शिक्षक

सम्मानित किये गये सेवानिवृत शिक्षक
Angara (Ranchi)  बीआरसी अनगड़ा में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की अनगड़ा प्रखंड कमिटि ने किया। इसकी अध्यक्षता भीम सिंह मुण्डा व संचालन गोवर्धन महतो ने की। मौके पर बारह सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही इनके सुखमय व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी विमल कांत झा, विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भरोसी मुंडू व सलीम सहाय तिग्गा, कृष्ण शर्मा, संतोष कुमार थे। सेवानिवृत शिक्षकों लोतेम रायेम केरकेट्टा, पुष्पा देवी, बसंती देवी, सुलामी होरो, धनमनी देवी, बंकिमचंद्र महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  विमल कांत झा ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नही होते है। वे हमेशा समाज को प्रेरणा देते रहते है। इसलिए आप रिटायर के बाद भी समाज में गुरू की भूमिका निभाते रहे। इस अवसर पर हरेकृष्ण चौधरी, पंकज तिर्की, अनूप केशरी, गौतम प्रसाद, मदन स्वांसी, प्रेमचंद बेदिया, राजीव रंजन, दिलीप शर्मा, रिपुदमन बेदिया, रुपा रानी, मनीषा एक्का, बैद्यनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने