GA4-314340326 Torpa: भगवान शिव की ऐसी शक्ति कि दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले 101 भक्त, किसी के पैर में छाले तक नहीं

Torpa: भगवान शिव की ऐसी शक्ति कि दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले 101 भक्त, किसी के पैर में छाले तक नहीं


शिव कठिन साधना करने वाले भोक्ता।

Torpa (khunti): शुक्रवार की मध्य रात्रि में फूलखुंदी, शनिवार सुबह स्नान व झूलन के साथ तोरपा में मंडा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंडा पूजा स्थल पर झूलन के दौरान भोक्ताओं के दर्शन और उनसे पवित्र जल पाने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे-बड़े सहित कुल 101 भोक्ताओं ने पिछले नौ दिनों तक कठोर साधना कर भगवान शिव की अराधना की। शुक्रवार की रात फूलखुंदी के दौरान नंगे पांव दहकते अंगारों में चलते उपासक शिव की शक्ति का अहसास करा रहे थे। झूलन के दौरान बरसनेवाले फूल पाने की लालसा में काफी संख्या में महिलाएं आंचल फैलाए खड़ी थी। ऐसी मान्यता है कि महामारी से बचाने के लिए भगवान शिव की आराधना की जाती है। मंडा महोत्सव के दौरान नौ दिनों तक व्रत रखकर नंगे पांव आग पर चलकर भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। उसके बाद दूसरे दिन झूलन होता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु नजदीक के जलासय से कलश भरकर शिव मंदिर में अर्पण करते हैं। शिव की इस कठिन साधना में लगे श्रद्धालु अच्छी बारिश और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं। पूजा से पहले मुख्य भोक्ता कलश का जल छिड़कर सबकी शुद्धि करते है। मंडा महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में बंगाल केे कलाकारों के द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। तथा शनिवार दोपहर में रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विजय बड़ाईक की अगुवाई में समिति के सदस्यों का काफी योगदान रहा।

झूलन के दौरान भोक्ता से फूल पाने के लिए आंचल फैलाकर खड़ीं महिलाएं।

Lord Shiva's power is such that 101 devotees walk barefoot on hot coals, no one has blisters on their feet/ Torpa / khunti/ Jharkhand 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने