GA4-314340326 कांके के दुबलिया में झूलन के साथ मंडा पूजा संपन्न

कांके के दुबलिया में झूलन के साथ मंडा पूजा संपन्न

झूलन के भोक्ताओं के हाथों से फूल पाने के लिए जुटे श्रद्धालु।
 
KANKE (Ranchi): प्रखंड क्षेत्र के दुबलिया गांव में रविवार को झूलन के साथ मंडा पूजा संपन्न ही गई। इसमें कुल 50 भोक्ता और सोकताईन पूरे श्रद्धा भाव के साथ सम्मिलित हुए। भक्ति भाव में डूबे भक्तों के बीच आशीर्वाद के फूल पाने की होड़ दिखी। 13 दिनों तक चले पूजन के दौरान बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा कर उनके आशीर्वाद को पाने के लिए शनिवार को भोक्ता और सोकताईन अंगारे पर चले। इस मौके पर विमल पहान ने मंडा पूजा के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक माननीय समरी लाल ने कहा कि यह मंडा पूजा पूर्वजों की दृढ़ आस्था और विश्वास का प्रतीक है। नई पीढ़ी को इस परंपरा को सहेज कर रखने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के अध्यक्ष मेघा उराव और जिला रांची मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उराँव ने सभी को पूजा की शुभकामनाएं दीं। इसके सफल आयोजन में मंडा पूजा समिति दुबलिया के राजेश उरांव,बाहा उराव, संदीप उरांव, सतीश उरांव, अजय उराँव, संतोष करमाली, शंभू केसरी, रमेश उराव, विशाल उराव, विक्रम उरांव, जय मंत्री उराव, कैलाश मुंडा, रतनू एवं काजू उरांव का अहम योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने