GA4-314340326 कांके में रांची बंद का रहा मिलाजुला असर

कांके में रांची बंद का रहा मिलाजुला असर

बोड़ेया चौक में सड़क जाम करते बंद समर्थक।
Kanke (Ranchi): सरना झंडा जलाने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा शनिवार को बुलाए गए बंद का कांके क्षेत्र में मिला जुला असर दिखा। सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो के नेतृत्व में कांके न्यू मार्केट, कॉलेज गेट, हाजी चौक आदि को बंद कराया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य अमर तिर्की के नेतृत्व में बोड़ेया चौक मे जुटे बंद समर्थकों ने रांची - चंदवे चौक को अवरुद्ध कर दिया। इससे उस मार्ग पर आवागमन कुछ देर तक प्रभावित हुआ। उन्होंने पुलिस    प्रशासन से झंडा जलाने वालों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि कांके पतरातु मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य रहा।  बंद कराने वालों में प्रकाश उरांव, झरी उरांव, फुलमनी टोप्पो, विजय उरांव, सघन उरांव, साधो उरांव सहित अन्य लोग शामिल थे।    

Mixed effect of Ranchi bandh in Kanke/ Ranchi/ Jharkhand    

                         

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने