GA4-314340326 झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल, भाजपा हमलावर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल, भाजपा हमलावर

वीडियो में दिख रहे बन्ना गुप्ता।
Ranchi (Jharkhand):  रविवार को झारखंड के राजनीतिक गलियारे में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक अश्लिल वीडियो सामने आया। पलभर में यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में बन्ना गुप्ता अंडर गारमेंट्स पहनकर एक महिला के साथ वीडियाे कॉल में बात करते दिख रहे हैं। महिला करीब से दिखाई नहीं देने पर वे फोन का कैमरा पीछे करने को बोल रहे हैं। कह रहे हैं कि कैमरा थोड़ा दूर रखो न...। वायरल वीडियो महज 21 सैकेंड की है। इसमें महिला भी निर्वस्त्र स्थिति में दिखाई दे रही है। अब यह जांच का विषय है कि वीडियो असली है या फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


   

बन्ना बोले- मुझे बदनाम करने का षडयंत्र है 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो को फर्जी बताया है। कहा- मुझे बदनाम करने के लिए षडयंत्र रचा गया है। वीडियो को एडिट कर के जारी किया गया है। मैंने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। 

भाजपा सांसद निशिकांत ने किया ट्वीट 

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने वीडियो ट्वीट करके कहा है कि यह है कांग्रेस का चरित्र, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाया है।  लिखा है- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस नेता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता, यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।

सांसद संजय सेठ ने मांगा इस्तीफा 

रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता काे तत्काल बर्खास्त करने का अनुराेध राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से किया है। उन्हाेंने कहा है कि बन्ना गुप्ता का जाे मामला सामने अाया है वह लोकतंत्र, लोकतंत्र के मंदिर, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार और वोट देकर चुनने वाली जनता इन सबका अपमान है। इन सब के लिए शर्मनाक बात है। कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार के मंत्रियों का यह कृत्य बताता है कि झारखंड के मंत्री किस कदर व्याभीचार में डूबे हुए हैं। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने