|
निर्वाचित अध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा |
angara(ranchi) बीसा पंचायत सचिवालय में हंगामे के बीच गुरूवार को भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा बीसा लैंपस के पहले अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सत्यदेव ने रविशंकर बेदिया को 42 वोट से हराया। कुल 175 सदस्यों में से 149 सदस्य मतदान में शामिल हुए। सत्यदेव को 90 वोट, रविशंकर को 48 वोट व तीसरे स्थान पर रहे महेश बेदिया को 11 वोट मिला। चुनाव बीसीओ अरविंद कुमार व सीआई अनगड़ा रमेश रविदास के देखरेख में हुआ।
|
निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्य गण |
पहली बार बीसा पंचायत के लिए अलग से लैंपस अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इससे पूर्व बीसा पंचायत गेतलसूद पंचायत में ही था। गेतलसूद पंचायत में होने के कारण गेतलसूद लैंपस से ही बीसा की सहकारिता की गतिविधियां संचालित होती थी। वर्ष 2010 में बीसा को अलग पंचायत बनाया गया। कार्यकारिणी में पांच महिला सदस्य अनिता देवी, ममता देवी, लीलावती देवी, पिंकी देवी व सरिता देवी निर्विरोध चुनी गई। जबकी कार्यकारणी के चुने गये अन्य पांच सदस्यों में पंसस मानेश्वर मुण्डा, शिक्षाविद हर्षनाथ भोगता, उपमुखिया संजय भोगता, मुखिया पति रोहित बेदिया, कांग्रेसी नेता गणेश भोगता चुने गये।
यह भी पढ़े: लैंपस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में..
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.