GA4-314340326 जोन्हाफाल व हुंडरुफॉल को जोड़नेवाले सिंगारी-बुटगोड़ा मार्ग निर्माण कार्य के लिए हुआ भूमि पूजन

जोन्हाफाल व हुंडरुफॉल को जोड़नेवाले सिंगारी-बुटगोड़ा मार्ग निर्माण कार्य के लिए हुआ भूमि पूजन

आधारशिला रखते सुदेश कुमार महतो
 Angara (Ranchi)  पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुरूवार को बहुप्रतीक्षित जोन्हाफाल व हुंडरुफाल को सीधा जोड़नेवाले सिंगारी-बुटगोड़ा मार्ग के चौड़ीकरण निर्माण की आधारशिला रखी। आरइओ की इस पथ का निर्माण पथ निर्माण विभाग करेगा। 6.5 किमी लंबी इस सड़क को 16 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। संवेदक क्लासिक इंजिकॉम रांची है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। संचालन धर्मदेव रजवार ने किया। 
अपने विचार रखते सुदेश महतो
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुटता आवश्यक है। विकास निरंतर चलनेवाली एक सतत प्रकिया है। अपने मजबूत इच्छाशक्ति और ढृढ़ संकल्प से क्षेत्र का विकास संभव है। विकास के लिए लगातार प्रयत्न व जुड़ाव आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने निगरानी में उच्च गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण कराने का आह्वान किया। कहा कि बहुत जल्द स्वणरेखा नदी पर जांतिबेड़ा में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया जायेगा। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर आजसू नेता संजय सिद्धार्थ, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, मुखिया सुमित्रा देवी, सहदेव बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, पंसस शीतल देवी, दिलीप बेदिया, सुधू बेदिया, बालेश्वर बेदिया, लोदी बेदिया, जयशंकर पहान, वीरेंद्र सिंह भोगता, शंकर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, श्यामसुंदर बेदिया, विक्रम ठाकुर, छुटूलाल बेदिया, सोमरा बेदिया, संजय महतो, दीनदयाल बेदिया, भोलानाथ बेदिया, फागू रजवार, मनोज महतो, सीताराम रजवार, सहदेव बेदिया, मधुसूदन बेदिया, जगमोहन बेदिया, कोशिला देवी, घासनी देवी, महेश बेदिया, सीताराम बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।  
                         पर्यटन कारिडोर बनाने को लेकर किया गया सड़क निर्माण की आधारशिला                     
मंचासीन अतिथि
पर्यटन कोरिडोर बनाने की कवायद को लेकर हर सिंगारी-बुटबोड़ा मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग के बने जाने से एक ही पैकेज में आसानी से हुण्डरूफाल, जोन्हाफाल, सीताफाल व गेतलसूद डैम की खूबसूरती का लुत्फ उठाया जा सकता है। इससे बीस किमी की दूरी कम हो जाएगी। मार्ग की खूबसूरती व मरम्मत लगातार होती रहे इसलिए इसे पथ निर्माण विभाग निर्माण करा रहा है। इससे पूर्व 19 साल पहले इस मार्ग की मरम्मत कराया गया था। सुदेश कुमार महतो बताते है इस प्रस्तावित पर्यटन कोरिडोर में सुरसू घाटी को भी जोड़ा जाएगा। जिससे एक पूरा पैकेज पर्यटकों को मिल सके। इसके अलावा दर्जनों गांव आपस में जुड़ जाएगा। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन रोका जा सकेगा। इससे लोगों की जीवन स्तर उंचा होगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने