GA4-314340326 बीसा निवासी जयराम बेदिया आजसू पार्टी अनगड़ा छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने

बीसा निवासी जयराम बेदिया आजसू पार्टी अनगड़ा छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने

आजसू छात्र संघ के चयनित पदाधिकारी
Angara (Ranchi): बीसा निवासी जयराम बेदिया को आजसू पार्टी के अनगड़ा प्रखंड छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को बीसा में छात्र संघ से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के युवा नेता पारसनाथ उरांव व विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो थे। एक पखवाड़ा के अंदर प्रखंड कमिटि का विस्तार किया जाएगा। मौके पर बीसा पंचायत कमिटि का गठन किया गया। बीसा पंचायत अध्यक्ष-पिकेश्वर बेदिया, सचिव-सोनाराम बेदिया, कोषाध्यक्ष-सहीराम बेदिया को बनाया गया। साथ ही बालिका छात्रा संघ की अध्यक्ष-सोनी कुमारी, सचिव-रेणुका कुमारी, कोषाध्यक्ष-चुमन कुमारी को बनाया गया। पारसनाथ उरांव ने कहा कि छात्र संगठन ही झारखंड की भविष्य की दिशा और दशा को बदलेंगे। इसके लिए खेल के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहन किया जायेगा ताकि अपने गांव समाज का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर किशुन महतो, रामदेव बेदिया, प्रेम बेदिया, बालकिशोर बेदिया, सोहित बेदिया, जुगेश्वर बेदिया, रोहित बेदिया, प्रियंका कुमारी, कान्ति कुमारी, मोनिका कुमारी, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, दिलीप पाहन, अनुज मुंडा, विभीषण बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने