GA4-314340326 गेहूं की पराली जलाने के लिए लगाई आग, बगल की पूरी बागवानी जलकर हो गई राख

गेहूं की पराली जलाने के लिए लगाई आग, बगल की पूरी बागवानी जलकर हो गई राख

आगलगी में झुलसा आम बागवानी
Angara (Ranchi)  तुरूप निवासी संजीत महतो की आम बागवानी में शुक्रवार की दोपहर में आग लग गई। इस आगलगी में तीस से अधिक उन्नत किस्म के आम के पौधे पूरी तरह से झु़लस गया। साथ ही आम बागवानी के लिए की गई बाड़बंदी भी पूरी तरह से जल गई। संजीत महतो ने एक साल पहले की आम बागवानी लगाया था। इस आगलगी में संजीत को तीस हजार से अधिक का नुकसान हुआ। संजीत ने बताया कि बगल के एक खेत में गेहूं की पराली जलाने के लिए एक किसान ने आग लगाया था। आग लगाने के बाद वह अपने धान की खेत को देखने चला गया। इसी क्रम में आग उसके खेत से बढ़ते बढ़ते मेरे बागवानी में भी लग गई। काफी नुकसान हो गया है। इस वर्ष फल भी लगा था। पौधे की मजबूती के लिए आम के फल को तोड़ दिया गया था। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने