|
गार्डवाल निर्माण की आधारशिला रखते राजेन्द्र शाही मुण्डा |
Angara (Ranchi) टाटी पंचायत के जाराडीह तालाब में बुधवार को गार्डवाल निर्माण की आधारशिला रखी गई। दो सौ फीट लंबी गार्डवाल निर्माण की
आधारशिला जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने रखी। सिल्ली विधायक निधि से इस गार्डवाल का निर्माण कराया जाएगा। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि सिल्ली विस क्षेत्र में जनता की समस्याओं को सिल्ली विधायक बखूबी जानते है। बारिश के समय में होनेवाली परेशानी से बचने के लिए गार्डवाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर आजसू नेता संजय सिद्धार्थ, शंकर बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया, दिलीप बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, जयशंकर पाहन, राजू महली, छूटुलाल बेदिया, संजय महतो, पंकज गुप्ता, दीनदयाल बेदिया, कार्तिक बेदिया, महेश मुंडा, बलिराम बेदिया, रंथू राम बेदिया, विश्वनाथ बेदिया, मोहन बेदिया, सरिता देवी, शांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.