GA4-314340326 सिल्ली में दिन-दहाड़े मुखिया पति की भुजाली मारकर हत्या

सिल्ली में दिन-दहाड़े मुखिया पति की भुजाली मारकर हत्या

 

सरवन मुंडा का शव।
Anup Mahto/Silli (Ranchi): मंगलवार को दोपहर के करीब 1:30 बजे गोड़ाडीह पंचायत की मुखिया सावन देवी के पति व पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरवन मुंडा (35) की गांव के ही एक युवक ने भुजाली से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक आराम से जंगल की ओर भाग गया। बताया जाता है कि सरवन मुंडा शौच करने के बाद पनछुआ के लिए बैठे थे, इसी क्रम में युवक ने भुजाली से उनपर हमला किया, वह तब तक उनपर वार करता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। बीच-बचाव करने आई सावन देवी को भी युवक ने भुजाली मारा है। उनका इलाज सामुदायिक अस्पताल सिल्ली में चल रहा है। अस्पताल में उसका रो-रो कर बुरा हाल है। 

रवींद्र मुंडा ने की है हत्या 

मृतक के भाई शक्ति मुंडा ने हत्यारे युवक का नाम रवींद्र मुंडा उर्फ मेथरा, पिता वीर सिंह मुंडा बताया। लोगों ने हत्यारे युवक के पिता वीर सिंह मुंडा को पकड़कर सिल्ली पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है और पुलिस हत्यारे युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है, अभी मालूम नहीं चल पाया है।



यह भी पढ़ें: सिल्ली: मुखिया पति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार...




मृतक सरवन मुंडा का फाइल फोटो।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने