GA4-314340326 तीन माह बाद ओबर गांव में बिजली आपूर्ति हुई बहाल

तीन माह बाद ओबर गांव में बिजली आपूर्ति हुई बहाल

ट्रांसफार्मर उदघाटन मौके पर उपस्थित अतिथि
Angara (Ranchi)  तीन माह बाद नवागढ़ के ओबर में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप्प थी। ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। सोमवार को अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा व नवागढ़ की पंसस फाल्गुनी शाही ने 63 केवीए के नया ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के प्रयास से ट्रांसफार्मर बदला गया। उपभोक्ता सुखदेव लोहरा ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 3 महीने से खराब था। कई बार विभागीय अधिकारियों की इसकी जानकारी दी गई। लेकिन हमेशा आश्वासन ही मिला। बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खु्शी की लहर है। बाद में विधायक राजेश कच्छप के प्रयास से ट्रांसफार्मर को बदला गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, शिवदास गोस्वामी, शनिचरवा बेदिया, अजय करमाली, एतवा बेदिया, वीतन देवी, गायत्री देवी, मनोज बेदिया, प्रदीप बेदिया, ममता देवी, सुबोध बेदिया, सुदू बेदिया, बिगू बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने