|
खिजरी विस को जिताने का संकल्प लेते आजसू कार्यकर्ता |
Angara (Ranchi) आजसू पार्टी का हरातू पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को ईद पाहन टोली में हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता किशोर मुण्डा व संचालन मंगलदेव महतो ने की।
मुख्य अतिथि खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव व विशिष्ट अतिथि वरीय जिला उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी थे। सम्मेलन में संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न कमिटियों का चुनाव किया गया।
साथ ही सामूहिक संकल्प लेकर इस बार खिजरी विस में आजसू पार्टी को विजयी बनाने का आहवान किया गया। महिला पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी, सचिव वीणा देवी, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, संगठन सचिव ममता देवी को बनाया गया। छात्र संघ पंचायत अध्यक्ष रोहित कुमार मुंडा, सचिव नरेश महतो को बनाया गया। इसके अलावा ग्राम प्रभारी का चुनाव किया गया। इस मौके पर पारसनाथ उरांव ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार चुनावी वादे में फेल है। महिलाओं को आत्मनिर्भर सिर्फ आजसू पार्टी ही कर सकती है। इसलिए झारखंड के गांव व समाज को बचाना है तो महिलाओं को जागरूक करना होगा। आजसू पार्टी लगातार महिला स्वालंबन के काम में जुटी है। इस अवसर पर फूलेश्वर महतो, जगदीश मुंडा, सूरज मुंडा, देवंती देवी, मनोरंजनी मिंज, सरिता देवी, जामुन देवी, दीपा देवी, पूजा देवी, बालेश्वर महतो, संदीप रजवार, आकाश रजवार, आकाश पाहन, रमेश पाहन, सुनील मुंडा, प्रकाश मुंडा, अजीत पाहन, जुलेश महतो, छोटन मुंडा, अनिल मुंडा, परमेश्वर महतो, हरिचरण मुंडा, दीपक मुंडा, मंटू मुंडा, हरिमोहन पाहन, महादेव मुंडा, रमण मुंडा, ललिता कुमारी, संगीत कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.