GA4-314340326 योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल बच्चें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल बच्चें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

योग प्रतियोगिता में शामिल बच्चे
Angara (Ranchi) रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी रांची के द्वारा अनगड़ा में प्रखंड स्तरीय योगासन व योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गेतलसूद व मुनगाडीह में किया गया। योगासन एवं प्रश्नोत्तरी में 20 अखंडानन्द शिक्षा एवम संस्कार केंद्र/गदाधर अभ्युदय प्रकल्प/विवेकानंद अभ्युदय प्रकल्प के 200 विद्यार्थियों शामिल हुए। प्रतियोगिता ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य की देखरेख में हुआ। उन्होंने  बच्चों को नित्य योग करने का आहवान किया। प्रतियोगिता के विजेता 1-2 जून को रांची में होनेवाले राज्यस्तरीय योगा प्रतियोगिता में शामिल होंगे। 

योग का प्रदर्शन करते बच्चें
स्वामी राजीव चैतन्य ने सफल बच्चों को योगा को लेकर कई आवश्यक टिप्य दिया। कहा कि 30 मई तक प्रतिभागी अपना पंजीयन करा ले। निर्णायक मंडली में प्रीतम बानिक, सूरज सिंह व रितेश सिंह थे। आयोजन को सफल बनाने में लालो महतो, राजेश महतो, अनंत चौधरी, शिवशंकर महतो, रंजीत महतो, हरि महतो, जितेन्द्र कुमार महतो, चिरंजीव मंडल, विजय मुंडा, सुखराम बेदिया, सचिन बेदिया, बालेश्वर बेदिया, रवि उरांव आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने