Angara (Ranchi) हेसल निवासी अजय तिर्की के घर में शनिवार की रात में दरवाजा का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लाख रूपये की संपति की चोरी कर ली। इस मामले की जानकारी रविवार को अनगड़ा थाना पुलिस को दी गई। अजय तिर्की शनिवार की रात में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए तेतरी गया था। दिन में बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिया था। इससे पूरा घर अंधेरे में था। सुबह में अजय वापस आया तो गेट व घर का ताला टूटा देखा। घर के अंदर गया तो देखा की बक्सा का भी ताला टूटा हुआ है। अजय ने बताया कि बीस हजार नकद, स्मार्ट टीवी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, कांसा का बर्तन करीब बीस हजार का जेवरात सहित कुल एक लाख रूपये की संपति की चोरी हुई है। अनगड़ा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.