GA4-314340326 जबतक पुल नही तब तक सड़क नही: विधायक राजेश कच्छप

जबतक पुल नही तब तक सड़क नही: विधायक राजेश कच्छप

उच्चस्तरीय पुल निर्माण की आधारशिला रखते विधायक राजेश कच्छप
Angara (Ranchi) खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि राहे-हाहे पथ का मरम्मतीकरण सरकारी राशि की बंदरबांट के लिए किया जा रहा है। इस राहे-हाहे मार्ग में पुल का निर्माण नही किया गया लेकिन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पहले से ही डबल लेन की यह सड़क चकाचक बनी हुई है। इसलिए जबतक राहे-हाहे मार्ग में गूंगा नाला में पुल का निर्माण नही होगा रोड का भी सौदर्यीकरण नही होने दिया जाएगा। राजेश कच्छप सोमवार को बोंगईबेड़ा पंचायत के बानुपर में 5 करोड़ की लागत से राढ़ू नदी पर बननेवाली चार स्पेन के पुल निर्माण की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ग्राम सेतू योजना से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक जी शिलान्यास तो पुल निर्माण का करने आये थे। लेकिन राहे-हाहे मार्ग का कराया जा रहा सौन्दर्यीकरण को लेकर सवाल उठाया। कहा कि पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं की मिलीभगत से मार्ग का सौदर्यीकरण कराया जा रहा है। पहले इस मार्ग में गूंगा नाला पर पुल का निर्माण होना चाहिए था। लेकिन ऐसा नही किया गया। ज्ञात हो कि दो माह पूर्व सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने 85 करोड़ रूपये की लागत से बननेवाली 26 किमी लंबी राहे-हाहे पथ के सौदर्यीकरण निर्माण की आधारशिला रखी थी। 26 किमी लंबी उक्त मार्ग में सिल्ली विस का आठ किमी व खिजरी विस का 18 किमी का एरिया कवर करता है। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया हिरदू उरांव, क्रिस्टिना तिर्की, पंसस संज्योति देवी, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, जीतेंद्र महतो, एतवा उरांव, साकीर अंसारी, सिद्दीक अंसारी, सोमरा टोप्पो, बिहारी मुंडा, एमलेन खेस, संयोति देवी, छोटेलाल महतो, सुखराम उरांव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने