GA4-314340326 खिजरी विस में खराब हुआ ट्रांसफार्मर, सिल्ली विधायक के प्रयास से बदला गया

खिजरी विस में खराब हुआ ट्रांसफार्मर, सिल्ली विधायक के प्रयास से बदला गया

 ट्रांसफार्मर का उदघाटन करते पारसनाथ उरांव
Angara (Ranchi) एक माह बाद शुक्रवार को बीसा पंचायत के गोंदलीटोला में बिजली आपूर्ति शुरू हुई। ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण एक माह से गांव में बिजली सेवा पूरी तरह से ठप्प थी। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी। कई बार इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन समस्या यथावत रहा। बाद में इसकी जानकारी खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव को हुई तो इन्होंने सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के सौजन्य से खराब ट्रांसफार्मर की जगह आज एक सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। गौरतलब बात तो यह रही की खिजरी विस के खराब ट्रांसफार्मर को सिल्ली विधायक के प्रयास से बदला गया। इसका उदघाटन पारसनाथ उरांव व आजसू पार्टी के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने की। बिजली आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीण खुश है। इस अवसर पर रोहित बेदिया, जयराम बेदिया, सहीराम बेदिया, शिवचरण बेदिया, किशोर बेदिया, कालीचरण बेदिया, सरलू बेदिया, बालकिशोर बेदिया, दशरथ बेदिया, राममोहन बेदिया, धनेश्वर बेदिया, आसाराम बेदिया, जगदीश बेदिया, सुखराम बेदिया, बलराम बेदिया, बासुदेव बेदिया, मुनेश्वर बेदिया, विभीषण बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने