GA4-314340326 रातभर चला बंगाल की दो छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला

रातभर चला बंगाल की दो छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला

शिवमंडा पूजा अखड़ा का उदघाटन करते जैलेन्द्र कुमार
Angara (Ranchi)  अनगड़ा। फूलखूंदी व झूलन के साथ ही शनिवार की सुबह में हुण्डरूफाल में शिव मंडा पूजा का समापन हुआ। रातभर बंगाल की दो छौ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला चलता रहा। शिवमंडा पूजा में एक सौ से अधिक भोक्ता शामिल हुए। रात्रि जागरण अखड़ा का उदघाटन पूर्व रांची जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने की। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि मंडा शिव पूजा लोगों को ईश्वर से जुड़ाव का एक माध्यम है। शिवमंडा पूजा में समाज के सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आये है। सामाजिक समरसता बनी रहती है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, अध्यक्ष नित्यानंद बेदिया, सचिव झरिया बेदिया, कोषाध्यक्ष जयदेव बेदिया, बालेश्वर बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, प्रभारी मुखिया सहदेव बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, शिवशंकर बेदिया, बिगेश्वर महतो, नकुल बेदिया, नागेश्वर बेदिया, शुभम बेदिया, दसईया बेदिया, सोहरैया बेदिया, हरिनंदन शाही सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने