GA4-314340326 जैविक खेती करें किसान: महतो

जैविक खेती करें किसान: महतो

किसान गोष्ठी सह जागरूकता अभियान चलाते
Angara (Ranchi)  सिरका में रविवार को किसान गोष्ठी सह जागरूकता  अभियान का आयोजन किया गया। मिशन लाइफ के तहत इसका आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी साहेबराम महतो थे। गोष्ठी में सिरका पंचायत के विभिन्न राजस्व गांव से काफी संख्या में किसान शामिल हुए। किसाना को मिट्टी की उर्वरकता बरक़रार रखने हेतु आधुनिक उपकरण एवं आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, मिट्टी जांच आदि की जानकारी दी गई। जल का संरक्षण करते हुए खेती करने के तरीके, सतत् खाद्य प्रणाली को अपनाने, जीवामृत बनाने एवं इसके उपयोग करने की जानकारी दी गई। किसानों से जैविक खेती करने का आहवान किया गया। प्रशिक्षण कृषक मित्र विश्वनाथ महतो व जगेश्वर महतो ने दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड प्रणव महतो बलराम महतो सहित अन्य किसान शामिल हुए। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने