GA4-314340326 सिल्ली: मुखिया पति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खुलेगी की हत्या गुत्थी

सिल्ली: मुखिया पति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खुलेगी की हत्या गुत्थी

आरोपी रवींद्र मुंडा।

Anup Mahto/ Silli (Ranchi): सिल्ली थाने की पुलिस ने मुखिया पति सरवन मुंडा की हत्या के आरोपी रवींद्र मुंडा को घटना के मात्र 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी लगातार उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। संभवतः आज शाम को सिल्ली डीएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात को रवींद्र मुंडा को हलमाद जंगल से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई भुजाली भी बरामद हुई है। 

हलमाद जंगल में छुपा था रवींद्र मुंडा

रवींद्र मुंडा ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे गोड़ाडीह पंचायत की मुखिया सावन देवी के पति व पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरवन मुंडा की भुजाली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह पास के जंगल की ओर भाग गया था। दिन दहाड़े मुखिया पति की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सिल्ली पुलिस लगातार आरोपी रवींद्र मुंडा की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन में जुटी हुई थी। पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी रवींद्र मुंडा का मोबाइल लोकेशन सर्च किया तो पता चला कि वह हलमाद जंगल में छुपा हुआ है। इसके बाद रात में ही पुलिस ने जंगल में चारों ओर से घेर कर उसे दबोच लिया। 

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका

ग्रामीण दबी जुबान चर्चा कर रहे हैं कि सरवन मुंडा की हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से हुई है। कहा जा रहा है कि रवींद्र मुंडा और मुखिया सावन देवी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सावन देवी से प्यार करने की वजह से रवींद्र मुंडा अपनी शादी नहीं कर रहा था। उसकी सावन देवी के पति सरवन मुंडा से भी अच्छी दोस्ती थी। दोनों साथ खाते-पीते और उठते-बैठते थे।  लेकिन, पंचायत चुनाव में मुखिया का चुनाव जीतने के बाद सावन देवी रवींद्र मुंडा को ज्यादा भाव नहीं दे रही थी। इसके पीछे रवींद्र उसके पति सरवन मुंडा को कारण मान रहा था और उसे अपने रास्ते से हटाने की फिराक में था। मंगलवार को मौका मिलते ही उसने सरवन मुंडा को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: सिल्ली में दिन-दहाड़े मुखिया पति की भुजाली मारकर हत्या


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने