GA4-314340326 अर्जुन मुण्डा ने कहा-पर्यावरण व मानव का अटूट रिश्ता, इसे बनाए रखना है

अर्जुन मुण्डा ने कहा-पर्यावरण व मानव का अटूट रिश्ता, इसे बनाए रखना है

मेला में उपस्थित मंत्री अर्जुन मुण्डा व सांसद संजय सेठ
Angara (Ranchi)  बेंती के पैना पहाड़ में ग्राम वन प्रबंधन समिति व संरक्षण समिति बेंती व बीसा के द्वारा आयोजित 30वां विश्व पर्यावरण मेला में सोमवार को आसपास के गांव से काफी संख्या में लोग उमड़े। मुख्य अतिथि केन्द्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुण्डा, विशिष्ट अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा के संगठन महामंत्री करमवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, अमरनाथ चौधरी व सुनील महतो उपस्थित थे। इससे पूर्व पैना पहाड़ की पूजा बिनोद पाहन, बालकराम मुण्डा व विजय पाहन ने संपन्न कराया। बकरे की बलि दी गई। 
                                        अर्जुन मुण्डा ने पैना पहाड़ मेला परिसर में किया पौधरोपण
पौधरोपण करते मंत्री अर्जुन मुण्डा
अर्जुन मुण्डा ने मेला परिसर में पौधरोपण किया। अर्जुन मुण्डा ने कहा कि हमें प्रकृति संतुलन के लिए प्रत्येक साल पौधरोपण करना होगा। पर्यावरण और मानव का अटूट रिश्ता है। इसे बनाये रखना है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा। मेला में प्रसिद्ध नागपुरी कलाकारों के द्वारा एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। संचालन दिलीप मिर्धा व अजय करमाली ने की। मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, सचिव गंधिया करमाली, कोषाध्यक्ष बालकराम मुण्डा, मुख्य संरक्षक मानेश्वर मुण्डा, मुखिया मंजोती देवी सहित रोशन बेदिया, तीरथ पाहन, बानेश्वर मुण्डा, दीपक मुण्डा, गंगा मुण्डा, गणेश भोगता, शालिकराम पाहन, लालजी बेदिया, जतरू भोगता, राजेन्द्र मुण्डा, सलुवा करमाली आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने