GA4-314340326 केन्द्र व रघुवर सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये भाजपा कार्यकर्ता: पूर्व विधायक रामकुमार पाहन

केन्द्र व रघुवर सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये भाजपा कार्यकर्ता: पूर्व विधायक रामकुमार पाहन

विकास तीर्थ यात्रा निकालते पूर्व विधायक रामकुमार पाहन
Angara (Ranchi)  खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व भाजपा रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा ने केन्द्र सरकार की बेमिसाल नौ वर्ष को लेकर विकास तीर्थ यात्रा निकाली। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अनगड़ा मंडल ने किया। गोंदलीपोखर से निकाली गयी यात्रा बेड़वारी स्थित पेयजल स्वच्छता विभाग की पेयजल टंकी के पास खत्म हुई। रामकुमार पाहन ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व खिजरी विस के अनेक क्षेत्रों में केन्द्र व व रघुवर सरकार के नेतृत्व में अनेक महत्वपूर्ण विकास काम कराया गया। पेयजल टंकी के निर्माण से आसपास के छह पंचायतों में होनेवाली पेयजल संकट से लोगों को निजात मिल गया। इसके अलावा ओरमांझी व अनगड़ा प्रखंड को जोड़नेवाली सालहन पुल का निर्माण भी रघुवर सरकार में किया गया। इन विकास योजनाओं को सही तरीके से जनता के बीच पहुंचाये जाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य की रघुवर सरकार ने राज्य के विकास को उंचाई तक पहुंचाया। वर्तमान हेमंत सरकार विकास के मामले में पूरी तरह से पिछड़ी हुई है। भाजपा कार्यकर्ता राज्य की रघुवर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य को आम जनता तक पहुंचाएं, ताकि विकास के पैमाने का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सके। जिस दिन जनता रघुवर व हेमंत सरकार द्वारा कराये गये कार्यो का तुलनात्मक अध्ययन शुरू कर देगी उसी दिन से हेमंत सरकार का पतन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, शिवशंकर केसरी, ओबीसी मोरचा के जिला उपाध्यक्ष नरेश साहू, अजय कुमार महतो, महामंत्नी सुनील महतो, महामंत्री राजेन्द्र महतो, अगमलाल महतो, अल्पसंख्यक मोरचा के जिला उपाध्यक्ष सिकंदर अंसारी, सांसद प्रतिनिधि घनेनाथ महतो, दुर्गा महतो, सुरेश महतो, शिवलाल पाहन, देवनाथ महतो, धनीराम महतो सहित अन्य उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने