GA4-314340326 सीआईटी ग्रुप प्रतिवर्ष अनगड़ा व नामकुम प्रखंड के दो दो एसटी व एससी बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा

सीआईटी ग्रुप प्रतिवर्ष अनगड़ा व नामकुम प्रखंड के दो दो एसटी व एससी बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा

सीआईटी 
Angara (Ranchi)  कैंब्रिज ग्रुप अपने सभी संस्थानों में प्रतिवर्ष दो-दो मेधावी व जरूरतमंद अजा व अजजा वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा। इस आशय का निर्णय गुरूवार को कैंब्रिज ग्रुप के प्रबंध समिति की हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सचिव नवनीत सिंह ने की। नवनीत सिंह ने बताया कि कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पोलीटैक्निक, अनगडा व कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी में अनगड़ा व नामकुम प्रखंड के अजा व अजजा वर्ग के मेधावी व जरूरतमंद बच्चें को निशुल्क पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में अध्यापन कराया जायेगा। इसमें एक बालिका व एक बालक होगा। नवनीत सिंह ने दोनों प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को इस बावत पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। ज्ञात हो कि सामाजिक सेवा के दायित्व को लेकर संस्थान द्वारा समय समय पर विद्यार्थियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। कैंब्रिज ट्रस्ट के निदेशक (वित्त) पीके सेन ने बताया की कैंब्रिज ट्रस्ट की आनुषांगिक इकाई कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी इसी आधार पर योग्य दो विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने