GA4-314340326 बिनोद बिहारी महतो के नाम से जाना जाएगा रांची-मुरी मार्ग का चतरा मोड़

बिनोद बिहारी महतो के नाम से जाना जाएगा रांची-मुरी मार्ग का चतरा मोड़

बिनोद बिहारी महतो मोड़ का नामकरण करते
Angara (Ranchi)  रांची-मुरी मार्ग के चतरा मोड़ का नाम बुधवार को बिनोद बिहारी महतो के नाम पर किया गया। नाम से संबंधित सूचना बोर्ड चतरा मोड़ में लगाया गया। इस बोर्ड का अनावरण ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक ने की। उमेश कुमार बड़ाईक ने बताया कि बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड के लिए अपनी कालजयी नारा पढ़ो और लड़ो का दिया है। आज के संदर्भ में यह नारा बिलकुल सटीक बैठता है। अपने अधिकार के लिए हमें पढ़ना और लड़ना होगा। इस अवसर पर  भाजयुमो अनगड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष महतो,  पूर्व मुखिया सोहन मुण्डा, झामुमो नेता नवीन नायक, सांसद प्रतिनिधि मनेश महतो, अजय महतो, बिगना महतो, सावना महतो, सुकुल महतो, रोहित महतो, विजय महतो, कुंदन महतो, राकेश महली, सतीश महतो, सचिन महतो, अमर महतो, मंटू महतो, राकेश महतो, नीटू नायक, बुधवा उरांव, कमलेश महतो, राकेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने