GA4-314340326 सीयूजे में ग्रामीणों को दी गई वर्मी कंपोस्ट व जैविक खेती की जानकारी

सीयूजे में ग्रामीणों को दी गई वर्मी कंपोस्ट व जैविक खेती की जानकारी

सीयूजे में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दी गई वर्मी कंपोस्ट बनाने की जानकारी।KANKE(RANCHI)। सीयूजे के ब्रांबे कैंपस में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर वर्मी कंपोस्ट बनाने तथा इसके जैविक खेती में उपयोग तथा महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इसका आयोजन पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से वीसी डॉ केबी दास के निर्देश तथा प्रोफेसर मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इसमें आसपास के विभिन्न गांव से दर्जनों की संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए। उनको जैविक खेती में बेहद कारगर केंचुआ खाद बनाने की विधि सिखाई गई। यह विश्व पर्यावरण दिवस के रनअप कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मिशन लाइफ के तहत आमजन के बीच आउटरीच और एडवोकेसी एक्टिविटी के तहत ऐसे कार्यक्रम कर वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी का प्रसार कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। वीसी डॉ केबी दास ने कहा कि सीयूजे ऐसे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों को अपने अस्तर से निरंतर बढ़ावा देता रहेगा। इस मौके पर पर्यावरण विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुराग लिंडा एवं डॉ. भास्कर सिंह ने लोगों को वर्मी कंपोस्ट बनाने की जानकारी दी ताकि वे सभी अपने खेती में उपयोग के लिए स्वयं वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन कर सकें। इस मौके पर लव मंडल, चिन्मय तिवारी, डॉ. सुशील शुक्ला, डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ. पूरबी सैकिया एवं डॉ. निर्मली बोरदोलोई आदि ने अपना सहयोग दिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने