GA4-314340326 भाजपा के इंटरनेट मीडिया इन इनफ्लुएंसर मीट में पार्टी नेताओं को निर्देश, व्यक्तिगत टीका-टिपण्णी से बचें

भाजपा के इंटरनेट मीडिया इन इनफ्लुएंसर मीट में पार्टी नेताओं को निर्देश, व्यक्तिगत टीका-टिपण्णी से बचें

इंटरनेट मीडिया इन इनफ्लुएंसर मीट में शामिल सांसद 
Angara (Ranchi) भाजपा रांची ग्रामीण जिला इंटरनेट मीडिया इन इनफ्लुएंसर मीट जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा की अध्यक्षता में गोंदली पोखर स्थित नवनिर्मित आईटीआई भवन सभागार में रविवार को हुई। मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि पार्टी के किसी भी अभियान में इंटरनेट मीडिया का भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने बताया कि भाजपा शासन में हुई है। सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पहुचाना है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने प्रत्येक मंडल में इंटरनेट मीडिया से जुड़े 40 से 50 लोगों की सूची तैयार करने के लिए कहा। रामसाय मुण्डा ने बताया कि वर्तमान समय में इंटनेट मीडिया का राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में काफी प्रभाव बढ़ गया है। संवाद प्रेषण का एक प्रमुख माध्यम इंटरनेट मीडिया है। इसने सोशल मीडिया को पीछ़े छोड़ दिया है। कई बार हम फेक व पेड न्यूज का भी शिकार बन जाते है। इसलिए हमें सोच-विचारकर इसका उपयोग करना है। बगैर जानकारी लिये किसी भी कंटेंट का शेयर नही करे। साथ ही अनावश्यक व विवादित मुददों पर किसी के खिलाफ व्यक्तिगत टीका-टिपण्णी से बचने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, मंडल महामंत्री सुनील महतो, मंडल महामंत्री राजेंद्र महतो, अजय महतो, दुर्गा महतो, अजय सिंह भोगता, हिमालय चौधरी, युवा नेता राजू प्रमाणिक, विशेश्वर चौधरी, सुरेश महतो, मुखिया कविता देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने