GA4-314340326 दीपिका पांडेय सिंह बोलीं-महागठबंधन की सरकार के हर फैसले पर भाजपा को एतराज

दीपिका पांडेय सिंह बोलीं-महागठबंधन की सरकार के हर फैसले पर भाजपा को एतराज

आदिवासियों को पहचान नहीं देना चाहती केंद्र में बैठी भाजपा सरकार
ओबीसी आरक्षण पर भाजपा मौन क्यों

दीपिका पांडेय सिंह, विधायक (कांग्रेस), महागामा (गोड्डा)

Ranchi (Jharkhand): झारखंड प्रवास के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि आदिवासियों के नाम पर लोग सत्ता पाकर अपना विकास तो कर रहे हैं, पर यहां के आदिवासी विकास को तरस रहे हैं। वसुंधरा के इस बयान पर महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा- झारखंड के आदिवासियों द्वारा अपना अधिकार मांगना गलत है। कुछ ऐसी ही मानसिकता भाजपा की हो गई है। पहले बाहरी को खड़ा कर माननीय न्यायालय से स्थानीय नियोजन नीति को रद्द कराया। यह कार्य आखिर भाजपा क्यों कर रही है। क्या झारखण्ड के लोगों को उनका हक अधिकार देना गलत है। महा गठबंधन की सरकार द्वारा झारखंडवासियों को अधिकार देने का प्रयास किया गया, लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार लगातार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जो किसी से छुपी नहीं है। 

20 साल शासन करने के बावजूद भाजपा राज्य के लोगों को उनका अधिकार नहीं दे सकी

हाल ही में भाजपा के थिंक टैंक कहे जाने वाले अमित शाह ने भी चाईबासा में आयोजित सभा के दौरान कहा था कि झारखंड में महा गठबंधन की सरकार झारखंड को बांटने का कार्य कर रही है। क्या यहां के लोगों को उनका अधिकार देने का प्रयास करना झारखंड को बांटना है। भाजपा भी तो यही चाहती थी कि यहां के लोगों को उनका अधिकार मिले। यह अलग बात है कि 20 साल तक शासन करने के बावजूद भाजपा लोगों को अधिकार और सम्मान नहीं दे सकी। जब गठबंधन की सरकार ने यह काम कर दिया, तो उन्हें खामियां नजर आने लगी। कांग्रेस विधायक ने कहा- केंद्र सरकार के समक्ष आदिवासी सरना धर्म कोड दो वर्ष से लंबित है, लेकिन केंद्र सरकार इसे नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं कर रही है। ओबीसी आरक्षण पर भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी मौन क्यों है?

... भाजपा को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी 

विधायक ने कहा-भाजपा की झारखंड से राजनीतिक पकड़ अब ढीली पड़ चुकी है। जिन मुद्दों के बल पर राज्यवासियों को बरगला कर भाजपा करीब 20 साल तक सत्ता में काबिज रही। उन मुद्दों को हमारी सरकार ने मात्र तीन वर्ष में पूरा कर दिया। ऐसे में अब किन मुद्दों को लेकर भाजपा लोगों के समक्ष जाए, वे इस उहापोह में हैं। यही वजह है कि यहां के आदिवासियों, मूलवासियों, वंचितों के अधिकार के लिए गए निर्णयों को भाजपा गलत बता रही है, जो राज्यवासियों पर प्रहार है, जिसकी बड़ी कीमत भाजपा को चुकानी होगी।


Deepika Pandey Singh said - BJP has objections to every decision of the Grand Alliance government

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने