GA4-314340326 गहमागहमी के बीच देवंती देवी चुनी गईं बगानटोली आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका

गहमागहमी के बीच देवंती देवी चुनी गईं बगानटोली आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका

आंगनबाड़ी सेविका देवंती देवी
Angara (Ranchi)  काफी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को सिरका बगानटोली में आंगनबाड़ी सेविका के रूप में देवंती देवी पति बबलू मुण्डा का चयन किया गया। पिछले छह माह से सेविका का पद रिक्त था। ग्रामसभा के माध्यम से सेविका का चयन किया गया। बाल विकास परियोजना अनगड़ा से आये प्रतिनिधियों के द्वारा चयन प्रक्रिया की नियमावली की जानकारी दी। बैठक में छह महिलाओं ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। अधिक उम्र होने के कारण एक अभ्यर्थी पुष्पा देवी को छांट दिया गया। इससे कुछ देर तक पुष्पा देवी के समर्थकों द्वारा हो-हल्ला किया गया। बाद में मुखिया रौशनलाल मुण्डा ने मामले को शांत कराते हुए सर्वसम्मति से सेविका का चयन कराया। चयन प्रक्रिया में अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, पंसस सावित्री देवी, समाजसेवी साहेबराम महतो, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, युवा समाजसेवी रामसाय मुण्डा, सचिन नायक, ग्रामप्रधान सौभाग्य मुण्डा, विजय मुण्डा, संजय नायक सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने