GA4-314340326 छात्र नेता देवेंद्र महतो, भोलानाथ महतो समेत 30-35 झारखंड बंद समर्थकों पर FIR दर्ज

छात्र नेता देवेंद्र महतो, भोलानाथ महतो समेत 30-35 झारखंड बंद समर्थकों पर FIR दर्ज


सड़क जाम में फंसे वाहन।

Anup Mahto/ Silli (Ranchi): सिल्ली थाने में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के नेता देवेंद्र महतो, भोलानाथ महतो समेत 30-35 लोगों पर FIR दर्ज कराई गई है। इन सभी पर 60/40 नियोजन नीति के विरोध में 10-11 जून को आयोजित झारखंड बंद के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने, रोड जाम करने, राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने व पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एएसआई पुरमल हेम्ब्रम ने प्राथमिकी में कहा है कि डीसी व एसएसपी के आदेश पर बंद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे।

जानिए, आरक्षी मुकेश ने अपने बयान में क्या कहा है 

 पेट्रोलिंग पार्टी में आरक्षी मुकेश कुमार, ललित कुमार महतो मुकेश रजवार व चालक आरक्षी अजय कुमार सिंह शामिल थे। 10 जून को पेट्रोलिंग के क्रम में रात करीब 9:30 बजे लोबादाग पहुंचने पर एक ट्रक चालक ने बताया कि सिल्ली- टाटा रोड पर बंता पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग सड़क जाम किए हुए हैं। उक्त सूचना पर मैं सशस्त्र बल के साथ रात करीब 10 बजे वहां पहुंचा, तो देखा कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के नेता देवेंद्र महतो और भोलानाथ महतो के नेतृत्व में 30-35 लोग हरवे-हथियार से लैस होकर सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित किए हुए हैं। साथ ही, सरकार विरोधी नारा लगा रहे हैं। मैंने जब उन्हें समझाने और यातायात सामान्य करने का प्रयास किया, तो उन लोगों ने पुलिस बल को घेर लिया। इसके बाद मेरे साथ बदतमीजी, धमकी, धक्का-मुक्की और गाली-गलौच करने लगे। उन लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे लोग नहीं माने। करीब दो घंटे तक रोड को अवरुद्ध किए रहे।  रोड जाम में एंबुलेंस एवं आम लोग फंसे रहे। इस प्रकार इन लोगों द्वारा नाजायज मजमा लगाकर लाठी-डंडे से लैस होकर मार्ग को अवरुद्ध करना एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की, धमकी एवं गाली-गलौच करना एक संज्ञेय अपराध है। इसलिए, इन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।

FIR lodged against 30-35 Jharkhand bandh supporters including student leader Devendra Mahato, Bholanath Mahato

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने