GA4-314340326 गेतलसूद में पुआल की गांज में लगी आग, जलने से बचा मकान

गेतलसूद में पुआल की गांज में लगी आग, जलने से बचा मकान

जल रहा पुआल का गांज
Angara (Ranchi) गेतलसूद निवासी टीकेश्वर महतो के घर से सटे पुआल की गांज में आग लग गई। घटना मंगलवार को दिन के तीन बजे की है। इस घटना में आग की लपटे घर की ओर जा रही थी। बिजली नहीं होने के कारण घरों की टंकी में पानी नहीं था। ग्रामीण अपने-अपने घर से पानी लाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में टिकेश्वर का मकान जलने से बच गया। बताया जाता है की घर के बाहर सखुआ के फ़ल को जलाया जा रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से पुआल में आग पकड़ लिया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने