GA4-314340326 “स्वस्थ भारत समृद्ध भारत” के लिए हमें आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनानी होगी

“स्वस्थ भारत समृद्ध भारत” के लिए हमें आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनानी होगी

वेदालेक्स के आयुर्वेद प्रशिक्षण में शामिल लोग
Angara (Ranchi) राजाडेरा के चमघटी में गुरूवार को दो दिवसीय आयुर्वेद प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन वेदालेक्स वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट आयुर्वेद संस्थान जयपुर ने किया। प्रशिक्षण का आयोजन व अध्यक्षता वेदालेक्स के ग्लोबल स्टार डा. पारसनाथ उरांव ने की। प्रशिक्षण संस्थान के संस्थापक यशवीर सिंह ने दी। प्रशिक्षण में झारखंड, बंगाल, बिहार व छत्तीसगढ़ से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों से नीरोग रहने का संकल्प कराया गया।

                          नीरोग रहने के लिए अपने जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत: यशवीर सिंह

वेदालेक्स के संस्थापक यशवीर सिंह
यशवीर सिंह ने कहा कि नीरोग रहने के लिए अपने जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत है। फिर भी बीमार होने पर आयुर्वेद के इलाज का सहारा ले। आयुर्वेद में सभी रोगों का इलाज संभव है। जल्द ही इस क्षेत्र में एक बड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल खोला जाएगा। जिससे कम खर्च में लोगों का इलाज संभव हो सकेगा। 
वेदालेक्स के ग्लोबल स्टार डा. पारसनाथ उरांव
डा. पारसनाथ उरांव ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में इलाज के साथ साथ रोजगार के अवसर पर विद्यमान है। आयुर्वेदिक अस्पताल खुलने से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोगगार से जोड़ा जा सकेगा। आयुवेर्द चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने को लेकर समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर इसी जागरूकता अभियान का एक हिस्सा है। हमारा नारा है “स्वस्थ भारत समृद्ध भारत”। इसी नारे को लेकर हम आयुर्वेद स्वास्थ्य क्रांति लाने में जुटे है। वेदालेक्स वर्ल्ड क्लास संस्थान के माध्यम से हजारों बेरोज़गारों को रोजगार से अभी तक लोगों को जोड़ा जा चुका है और आगे भी ये प्रकिया जारी रहेगा। इस अवसर पर पवन कुमार राय, राजेश सिंह, मनोज गोप, एडीशन केरकेट्टा, सजल मंडल, सोमनाथ मिश्रा, पुलक भटटाचार्य, श्रवण करमाली, शिबू सोरेन महतो, अमर बेदिया, देव कुमार गोप, दिनेश बड़ाईक, अमर बेदिया, सुनील भुइयां, महीराम लोहरा, सुरेश महतो, कोलेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने