GA4-314340326 चूल्हा प्रमुखों ने आजसू पार्टी को नई पहचान व ऊर्जा दी: राजेंद्र शाही मुंडा

चूल्हा प्रमुखों ने आजसू पार्टी को नई पहचान व ऊर्जा दी: राजेंद्र शाही मुंडा

आजसू पार्टी की बैठक में शामिल चूल्हा प्रमुख
Angara (Ranchi)  टाटी व सुरसू पंचायत के आजसू पार्टी के सदस्यों की बैठक टाटी स्कूल मैदान में मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता अमरसिंह मुण्डा व संचालन भोलनाथ बेदिया ने की। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। बैठक में टाटी व सुरसू पंचायत में चूल्हा प्रमुख, ग्रामप्रभारी, पंचायत प्रभारी सहित अन्य शामिल हुए। 22 जून को आजसू पार्टी के होनेवाले स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि चूल्हा प्रमुखों ने आजसू पार्टी को राजनीति में एक नई उर्जा व पहचान दी है। विकास व पार्टी के नीति सिद्धांत को हर चूल्हा तक पहुंचाने के संवाहक है चूल्हा प्रमुख। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव शंकर बेदिया, वीरेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम सुंदर बेदिया, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष छूतुलाल बेदिया, महासचिव विक्रम हजाम, पंचायत अध्यक्ष धर्मदेव रजवार, ग्राम प्रभारी दीनदयाल बेदिया, करमसिंह बेदिया, मोहन बेदिया, मधुसूदन बेदिया, वीरेंद्र लोहरा, भरतराम बेदिया, सुखदेव बेदिया, हीरालाल बेदिया, सहजू बेदिया, सीताराम रजवार, गुराई महतो, मनोज महतो, सुधू बेदिया, अर्जुन बेदिया, लखींद्र बेदिया, सुकुवा बेदिया, रवि महतो, विनेश बेदिया, सोमरा बेदिया, रमेश बेदिया, बबलू अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने