GA4-314340326 कौशल विकास कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं: प्रसाद

कौशल विकास कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं: प्रसाद

प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं।
Angara (Ranchi) सेवा भारती वैभवश्री, झारखंड का दो दिवसीय कौशल विकास सह स्वावलंबन प्रशिक्षण वर्ग रविवार को जोन्हा स्थित सेवा धाम में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद थे। प्रशिक्षण में 9 जिलों से 57 प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं शामिल हुई। महिलाओं का कौशल विकास कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आहवान किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर कई टिप्स दिया गया। प्रशिक्षण मंजूषा देशमुख ने दी। पूरे झारखंड में संगठन की मजबूती को लेकर 11 सदस्यीय कमिटि का गठन किया गया। गुरूशरण प्रसाद ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए व्यक्ति को मन में बैठे संकोच को निकालना होगा। कोई भी छोटा या बड़ा कार्य हो निसंकोच करना चाहिए। हमें ऊंच नीच की भावनाओं को हटाना है। अपना स्वभाव समरस बनाकर समाज में समरसता का वातावरण निर्मित करना है। सामाजिक कार्य के लिए थोड़ा समय निकाल कर अपने सामाजिक कर्तव्य का पालन कर सकते है। इस तरह से सेवा कार्य करते करते समाज में विश्वास पैदा होता है। राष्ट्रीय सेवा भारती की सचिव व वैभवश्री की राष्ट्रीय संयोजिका चंद्रिका चौहान ने वैभवश्री के माध्यम से सामाजिक सेवा कार्य, आदर्श ग्राम योजना पर बल दिया साथ ही उन्होंने छोटी पूंजी के माध्यम से छोटे छोटे रोजगार कर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। मौके पर वैभवश्री आयाम के केन्द्रीय सह संयोजक ऋषभ सहाय ने बताया कि स्थानीय स्वयं सहायता समूह को वैभवश्री के नियम-पद्धति से संचालित किया जाएगा तो महिला आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक परिवर्तन होगा। इस अवसर पर लक्ष्मण पात्रा, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने