GA4-314340326 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे तक टांगरबसली में फंसी रही, यात्रियों को हुई भारी परेशान

नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे तक टांगरबसली में फंसी रही, यात्रियों को हुई भारी परेशान

टांगरबसली स्टेशन से रवाना होती राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन।

Pradip kumar/ Chanho (Ranchi): नई दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह 8 से 10 बजे तक टांगरबसली स्टेशन में रुकी रही। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन का पेंटोग्राफ इंसुलेटर सहित टूटकर गिर जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। रांची से करीब 40 किलोमीटर पहले स्थित टांगरबसली स्टेशन में सुविधाओं का घोर अभाव है। न शौचालय है, न कैंटीन और न ही वेटिंग रूम, इस कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री निजी गाड़ी बुलाकर रांची रवाना हो गए, जबकि बाकी यात्री मजबूरन दो घंटे तक ट्रेन के खुलने का इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे के बाद रांची से दूसरा इंजन बुलाया गया, जो ट्रेन को रांची ले गया। दूसरी ओर, टांगरबसली स्टेशन के आगे स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वाहन में सवार लोग भी दो घंटे तक परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों को हुई, बारिश में वे पूरी तरह भींग गए।

यात्रियों ने जताई नाराजगी

राजधानी एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने रेल प्रशासन पर सवाल खड़ा किया। यात्रियों ने दो घंटे तक टांगरबसली में ट्रेन के फंसे रहने के लिए रेलवे अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। कहा- रांची से दूसरा इंजन बुलाने में दो घंटे का समय लगना घोर लापरवाही है। 

इंटरसिटी व लोहरदगा पैसेंजर भी हुई प्रभावित 

टांगरबसली स्टेशन के स्टेशन मास्टर जॉर्ज मिंज ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के टांगरबसली स्टेशन में फंसी होने के कारण ट्रैक जाम था। इस वजह से सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को लोहरदगा में कंट्रोल करके रख गया। इसके अलावा लोहरदगा-रांची पैसेंजर ट्रेन नगजुआ में 2 घंटा 12 मिनट तक खड़ी रही।

देखिए वीडियो...




New Delhi-Ranchi Rajdhani Express got stuck at Tangarbasli for two hours, passengers were very upset

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने