GA4-314340326 निधि खरे ने कांके के रेंडो में देखी केले की उन्नत खेती, किसानों को जल संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित

निधि खरे ने कांके के रेंडो में देखी केले की उन्नत खेती, किसानों को जल संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित

 किसान सुखदेव उरांव से जानकारी लेती केंद्रीय अपर सचिव निधि खरे।KANKE (RANCHI) । केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अपर सचिव निधि खरे ने शनिवार को कांके के रेंडो गांव का भ्रमण किया। उन्होंने वहां 10 एकड़ में लगी केले की उन्नत खेती को देखा। उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से की जा रही खेती पर प्रसन्नता व्यक्त किया। कहा कि इसका उपयोग करने से 90 फीसदी तक पानी की बचत होती है। उन्होंने प्रगतिशील किसान सुखदेव उरांव को बधाई दी। सुखदेव उरांव को सरकार के द्वारा अन्य प्रगतिशील किसानों के साथ इजरायल भेजा गया था। वहां उन्होंने केले की जी नाइन वेरायटी का उत्पादन देखा था। वापस आकर उन्होंने ड्रिप इरिगेशन और प्लास्टिक मलचिंग के द्वारा इसको लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2020 में अपने 10 एकड़ खेत में लगाया। उन्होंने बताया कि आज साल में दो बार उससे फसल प्राप्त करते हैं। इसमें प्रत्येक पौधे से 20 से 40 किलो तक केले का उत्पादन होता है। वह कच्चे में 10 से 30 रुपए प्रति किलो तक की दर से आसानी से बिक जाता है। उनसे प्रेरित होकर गांव के ही कई अन्य आदिवासी किसानों ने भी केले की खेती प्रारंभ कर दी है। इसमें कांके प्रखंड के प्रमुख सोमनाथ मुंडा भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी चार एकड़ जमीन में केले की खेती लगाई है। निधि खरे ने किसान भवन में ग्रामीणों और किसानों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए इसकी शपथ दिलाई। साथ ही उनसे कहा कि कृषि स्वरोजगार का एक बड़ा सशक्त माध्यम है। कहा कि इसको वैज्ञानिक तरीके से करने की जरूरत है। इस मौके पर कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, प्रगतिशील किसान सुखदेव उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, वैज्ञानिक सुधांशु कुमार मोहंती, उप विकास आयुक्त दिनेश यादव, रेणु भारद्वाज, बीडीओ शिलवंत भट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने