GA4-314340326 हरातू व हेसातू में लगा निबंधन सह जागरूकता शिविर, एक सौ श्रमिकों का कराया गया निबंधन

हरातू व हेसातू में लगा निबंधन सह जागरूकता शिविर, एक सौ श्रमिकों का कराया गया निबंधन

पारसनाथ भोगता योजना की जानकारी देते
Angara (Ranchi)  झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा शनिवार को हेसातू व हरातू पंचायत सचिवालय में निबंधन सह जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, विशिष्ट अतिथि बीओसीडब्लू मेंबर पारसनाथ भोगता व जिला श्रम अधीक्षक वाल्टर कुजूर थे। अध्यक्षता प्रखंड श्रम पर्वतन पदाधिकारी सुभाषचन्द्र मेहता ने की। मौके पर एक सौ श्रमिकों का निबंधन कराया गया। बीओसीडब्लू द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 

                                 योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: राजेन्द्र शाही मुण्डा

राजेन्द्र शाही मुण्डा
राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। लाभ दिलाने से पूर्व श्रमिकों का निबंधन कराना जरूरी है। पारसनाथ भोगता ने कहा कि बीओसीडब्लू के द्वारा जन्म से लेकर मरण तक की 18 योजनाएं संचालित है। लेकिन जानकारी के अभाव में श्रमिक इसका लाभ नही उठा पा रहे है। सुभाषचन्द्र मेहता ने विस्तार से सभी 18 योजनाओं की जानकारी दी। श्रम अधीक्षक वाल्टर कुजूर ने बताया कि श्रमिकों को योजना का लाभ मिले इसे लेकर ही जागरूकता अभियान चलाया गया है। भविष्य में कैंप लगातार श्रमिकों का निबंधन कराया जाएगा। इस अवसर पर हेसातू मुखिया अनिता बारला, पूर्व मुखिया राजेश पाहन, पंसस बिनोद रजवार, श्रमिक मित्र फलीन्द्र महतो, नरेश बेदिया, दूति बेदिया, बालेश्वर मुण्डा, राजेश ठाकुर, वीणा देवी, अनिकेत बेदिया, संजीदा खातून, रीना देवी, मंजू देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने