GA4-314340326 एसएसबी 26वीं वाहिनी अनगड़ा ने स्वास्थ्य अभियान को लेकर निकाली साइकिल जागरूकता रैली

एसएसबी 26वीं वाहिनी अनगड़ा ने स्वास्थ्य अभियान को लेकर निकाली साइकिल जागरूकता रैली

साइकिल जागरूकता रैली को रवाना करते मुखिया व पंसस
 Angara (Ranchi)  एसएसबी 26 वीं वाहिनी के द्वारा शनिवार को विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली जागरूकता अभियान चलाया गया। साइिकल रैली में सिरका विकास विद्यालय के विद्यार्थी व एसएसबी के जवान शामिल थे। साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय अनगड़ा से सिरका विकास विद्यालय सिरका तक दस किमी की दूरी तय की। रैली को वाहिनी कमांडेंट एसडी शेरखाने व सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा व पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्राएं लोगों से साइकिल चलाने से होने वाले लाभ की जानकारी दे रही थी। रौशनलाल मुण्डा ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए की छोटी दूरी साइकिल से ही तय करें। साथ ही सप्ताह में एक बार लंबी दूरी तक साइकिल चलाये। इससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। इन्होंने बच्चों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने, जल संरक्षण व पौधरोपण करने का आहवान किया। इस मौके पर फलीन्द्र महतो, सत्यदेव मुण्डा, बलराम महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने