GA4-314340326 जोन्हा की 40 प्रशिक्षु तीरंदाजों के बीच हुआ खेल सामग्री वितरित

जोन्हा की 40 प्रशिक्षु तीरंदाजों के बीच हुआ खेल सामग्री वितरित

खेल सामग्री के साथ प्रशिक्षु तीरंदाज।
Angara (Ranchi) झारखंड सरकार द्वारा द्वारा संचालित डे बोर्डिग तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र जोन्हा के 40 प्रशिक्षु तीरंदाजों के बीच सोमवार को खेल सामग्री का वितरण किया गया। खेल सामग्री में जूता, ट्रेकशूट, टीशर्ट, मोजा व कीट बैग शामिल था। 20 बालक व 20 बालिका तीरंदाज के बीच सामग्री का वितरण हुआ। वितरण अनगड़ा जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने की राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि खेल सामग्री के मिलने से प्रशिक्षु तीरंदाजों को काफी मदद मिलेगी। अब वे बेहतर तरीके से प्रैक्टिश कर सकेंगे। इस अवसर पर जोन्हा के मुखिया कृष्णा मुंडा, पूनम देवी, प्रोजेक्ट हाई स्कूल जोन्हा की प्रिंसिपल मनीला लकड़ा, तीरंदाजी कोच रोहित कोयरी, सहायक शिक्षिका अर्पित तिग्गा, प्रमिला कुमारी, सर्तिमा कुमारी, सहायक शिक्षक आनंद कल्याण खलखो, स्वास्तिक सारस, नृत्य नाथ महतो, इरफ़ान अंसारी, जयशंकर पाहन सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने