GA4-314340326 हुण्डरूफॉल में भाजपा की विकास तीर्थ यात्रा में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा

हुण्डरूफॉल में भाजपा की विकास तीर्थ यात्रा में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा

हुण्डरूफॉल में विकास तीर्थ यात्रा में शामिल प्रदीप वर्मा
Angara (Ranchi) भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रविवार को हुण्डरूफॉल में केन्द्र सरकार की बेमिसाल नौ वर्ष को लेकर विकास तीर्थ यात्रा निकाली गई। हुण्डरूफॉल से पुल तक विकास तीर्थ यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन सिकिदिरी भाजपा मंडल ने किया। डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि हुण्डरूफाल में निर्मित पुल का निर्माण रघुवर सरकार के कार्यकाल में किया गया था। इस पुल के बन जाने से अनगड़ा-हुण्डरू मार्ग व सिकिदिरी हुण्डरू मार्ग आपस में जुड़ गया। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिला। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व बनी केन्द्र व राज्य की रघुवर सरकार के नेतृत्व में रांची संसदीय क्षेत्र व खिजरी विस के अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास काम कराया गया। आवश्यकता है इन विकास योजनाओं को सही तरीके से जनता के बीच पहुंचाये जाने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रभुदयाल बड़ाईक, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, भाजयुमो नेता सुजीत कुमार, सत्यपाल राउत, बुधराम बेदिया, जयनंदन सिंह, रथुवा मुण्डा, रमण कुमार, नंदलाल राम, दिलीप मिर्धा, पंचम भोगता सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने