GA4-314340326 महिलाओं के विकास से होगा समाज का विकास: सोनाली सरकार

महिलाओं के विकास से होगा समाज का विकास: सोनाली सरकार

सोनाली सरकार को सम्मानित करते प्राचार्य एमके गुप्ता
Angara (Ranchi)  समाज का भविष्य कैसा बनाना चाहते है, यह महिलाओं के विकास से ही निर्धारित होगा। आधी आबादी को सशक्त बनाकर ही गांव और समाज को विकसित बनाया जा सकता है। उक्त बातें उषा मार्टिन के वरीय अधिकारी एवं विकास तथा प्रशिक्षण की हेड सोनाली सरकार ने शुक्रवार को टाटीसिलवे स्थित मिनी टूल रूम में आयोजित सम्मान समारोह में बोली। मिनी टूल रूम द्वारा सोनाली सरकार को ग्रामीण महिला सशक्तीकरण सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही उषा मार्टिन को सर्टिफिकेट आफ एपरिसिएशन का प्रमाण पत्र दिया गया। संचालन मंगल टोप्पो ने किया।

महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी 

 सोनाली सरकार ने कहा कि महिला शक्ति को अपनी क्षमता की पहचान करनी होगी। इसके बाद घर से बाहर निकलकर प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल विकास करना होगा, ताकि वह एक साथ घर और बाहर की दोहरी भूमिका को सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। कहा कि उषा मार्टिन फाउंडेशन के माध्यम से टाटीसिलवे के इर्द गिर्द के गांवों की महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण एव कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके।

रोजगार या स्वरोजगार दोनों के लिए प्रशिक्षण जरूरी 

 इस अवसर पर मिनी टूल रूम के प्राचार्य एमके गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में रोजगार करना हो या स्वरोजगार, प्रशिक्षण जरूरी है। इसके माध्यम से ही हम अपने अंदर छिपे हुनर और ताकत को पहचान सकेंगे। उषा मार्टिन ग्रामीण विकास के लिए महिला सशक्तीकरण को पिछले एक साल से जो अभियान चला रहा है, वह काबिलेतारीफ है। 

फाउंडेशन ने 70 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा 

फाउंडेशन के हेड डॉ. मयंक मुरारी ने कहा कि अभी तक तीन सौ से अधिक ग्रामीण महिलाओं को खेती-बारी, मशरूम, मछली एवं मुर्गी पालन से जोड़ा गया है। इसके अलावा 70 से अधिक महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, कप-प्लेट निर्माण एवं अन्य स्वरोजगार के माध्यम से जोड़ा जा चुका है। अभी कंपनी के माध्यम से प्लंबर और सिलाई एवं फैशन टेक्नोलॉजी के दो कोर्स चलाए जा रहे है। इस अवसर पर वरुण कुमार, राहुल उरांव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने