GA4-314340326 गेतलसूद डैम के केज में रखी बीस हजार मछलियां मरी

गेतलसूद डैम के केज में रखी बीस हजार मछलियां मरी

मरी मछलियों को देखते भोला महतो
Angara (Ranchi)  गेतलसूद में मंगलवार की शाम में आये भयंकर आंधी-तूफान की चपेट में आने से गेतलसूद डैम में केज में रही बीस हजार मछलियां मर गई। मछलियां मछलीपालक भोला महतो की थी। इससे भोला महतो को अस्सी हजार का नुकसान हो गया। सभी मछलियां तेलपिया प्रजाति की थी। भोला महतो कर्ज लेकर मछलीपालन कर रहे थे। अचानक से आये आंधी तूफान से भोला महतो को बर्बाद कर दिया। केज भी तूफान की प्रवाह से किनारे लग गया। बुधवार की सुबह में भोला महतो अपने सहयोगियों के साथ केज चेक करने गया तो स्थिति को देखा। भोला महतो ने बताया कि बहुत नुकसान हो गया। पूरी तरह से बर्बाद हो गये। बीस हजार मछली छह माह की थी। जो एक अंगुली साइज का था। जबकी आधा किग्रा साइज की डेढ़ क्विंटल मछली मारी गई। मछलीपालन ही मेरी आजीविका का एकमात्र सहारा था। पूरी तरह से बर्बाद हो गये। इधर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा ने मछलीपालक भोला महतो को मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने