GA4-314340326 BAU में छेड़छाड़ के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा

BAU में छेड़छाड़ के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटा

 

पेड़ से बंधा आरोपी युवक।
Kanke (Ranchi): बीएयू (BAU) के वानिकी संकाय में मंगलवार को छेड़छाड़ के कथित आरोपी अवनीश पांडेय की पेड़ से बांधकर पिटाई की बात सामने आई है। उस पर कथित तौर पर एक कैजुअल महिला कर्मी की बेटी के साथ सोमवार को ड्यूटी के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप है। कथित रूप से छेड़छाड़ की बात मंगलवार को सामने आने पर आक्रोशित कैजुअल कर्मियों और स्टूडेंट्स ने कथित आरोपी की पिटाई कर दी। अवनीश नाहेप प्रोजेक्ट में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों ने सुरक्षा पदाधिकारी और अन्य कर्मियों को भेजकर उसे बंधन मुक्त कराया। बाद में उसको कॉलेज परिसर ले जाया गया। इस दौरान वह अचानक अपनी गाड़ी से भाग निकला।     
 
BAU molestation accused tied to a tree and beaten
          

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने