GA4-314340326 कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया ने ली अधिकांश प्रबुद्ध लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया ने ली अधिकांश प्रबुद्ध लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

लाभार्थी सम्मेलन में शामिल सीपी सिंह
Angara (Ranchi) ।  भाजपा का खिजरी विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड के कुच्चू स्कूल मैदान में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने की। कार्यक्रम प्रभारी पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार महतो थे। सभी का स्वागत मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, जिला उपाध्यक्ष मानकी राजेन्द्र शाही उपस्थित थी। सीपी सिंह ने कहा कि गांव राज्य व देश को बचाना है तो आने वाला चुनाव में फिर मोदी सरकार बनाना है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो गरीब किसान से लेकर राज्य व देश के लोगों के बारे में सोचता है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि देश के सभी लोगों ने किसी ना किसी रूप में केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ् लिया है। केन्द्र सरकार देश के विकास को लेकर योजनाएं चला रही है। जाति, धर्म, पंथ से उपर उठकर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ सामूहिक रूप से आम जनता उठा रही है। भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये। रामकुमार पाहन ने कहा कि भाजपा का एक मतबूत वोट बैंक लाभार्थी समाज बना है। बगैर किसी दुराग्रह के केन्द्र की भाजपा सरकार योजनाओं का लाभ समान रूप से सभी को दे रही है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, माधुरी देवी, ओरमांझी मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, अनगड़ा अध्यक्ष रामनाथ महतो, टाटीसिलवे अध्यक्ष राजेंद्र महतो, नामकुम अध्यक्ष अशोक मुंडा, संगीता देवी, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, दिलीप मिर्धा, नंदलाल राम, जयनंदन सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, कामेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।  

कुच्चू मुखिया का भाजपा में स्वागत करते

कुच्चू और शक्तिशाली हुई भाजपा 

जैलेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में एक सौ महिला-पुरुषों ने भाजपा का दामन थामा। कुच्चू पंचायत के अधिकतर प्रबुद्ध लोगों को जैलेन्द्र कुमार ने भाजपा में शामिल करा दिया। इससे कुच्चू पंचायत में भाजपा की शक्ति बढ़ गई। अभी तक कुच्चू पंचायत में भाजपा लोस व विस चुनाव में पिछड़ती रही है। जैलेन्द्र कुमार बताते है अभी तक परंपरागत रूप से हम कुच्चू पंचायत में पिछड़ते जा रहे थे। लेकिन पिछले कई दिनों से की जा रही मेहनत के कारण भाजपा को लोगों को अभूतपूर्व समर्थन मिला। लोस चुनाव में भाजपा कुच्चू में बढ़त लेगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनेवाले सभी अजजा समाज के लाभार्थी है।

केंद्र की योजनाएं शत-प्रतिशत ग्रामीणों तक पहुंच रहीं

मुखिया सहदेव बेदिया बताते है केन्द्र सरकार की योजनाएं शत प्रतिशत तरीके से लाभुकों तक ससमय पहुंच रही है। कोई भेदभाव नही है। भाजपा की इन्ही नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। सभी भाजपा में शामिल होनेवाले में कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत शाही मुण्डा के पुत्र हरिशंकर शाही मुंडा, पूर्व पंसस नित्यानंद बेदिया, हुण्डरू ग्रामप्रधान जयदेव बेदिया, आजसू के वरिष्ठ नेता श्रवण मुखियार, वार्ड सदस्य रामकुमार बेदिया, संकरा बेदिया, डीमरा का ग्रामप्रधान जगमोहन बेदिया, सावन बेदिया, प्रदीप सिंह मुंडा, दसईया बेदिया, दिलू बेदिया, हरिपद भोगता, चतुर बेदिया, मनीष बेदिया, जितेंद्र नायक, सोनामणी देवी, प्रीति देवी, सावित्री देवी, भक्तू बेदिया सहित अन्य शामिल है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने