|
बाबा नगरी के लिए रवाना हुए कांवरियें |
angara(ranchi) जोन्हा से 50 कांवरिया का एक जत्था बुधवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। सुलतानगंज से गंगाजल का उठाव कर सभी कांवरियें बाबा बैधनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। प्रतिवर्ष जोन्हा से कांवरियों का जत्था देवधर जाता रहा है।
इस जत्था का नेतृत्व जोन्हा के समाजसेवी व वार्ड सदस्य सूरज साहू कर रहे है। सूरज साहू ने बताया कि क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहे इसको लेकर बाबा का आर्शीवाद लेने जा रहे है। जत्था में महिपाल पातर, संदीप साहू, शंभू साहू, चीकू गुप्ता, कुंदन साहू, अनिल भोगता, छुतुलाल बेदिया, शंकर बेदिया, चंद्रभूषण भुइयां, पवन साहू, राजू साहू, शुभम साहू, प्रकाश साहू आदि शामिल है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.