GA4-314340326 अनगड़ा से एक सौ कावरियों का जत्था देवघर हुआ रवाना

अनगड़ा से एक सौ कावरियों का जत्था देवघर हुआ रवाना

 

कांवरियों का जत्था देवधर रवाना होते

Angara (Ranchi)  गोंदलीपोखर से एक सौ कांवरियों का जत्था दो अलग अलग समूह में बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। एक समूह में 60 व दूसरे में 40 कांवरियां शामिल है। समाजसेवी ज्योतिष महतो के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा व भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री राजू प्रमाणिक ने सभी को रवाना किया। रामसाय मुण्डा ने कहा कि बाबा की भक्ति से शक्ति मिलती है। राजू प्रमाणिक ने कहा कि दो माह का सावन महीना हमारे अध्यात्मिक चिंतन का समय होता है। हमें अपने सनातन धर्म पर गर्व होना चाहिए। जत्था में ज्योतिष महतो, मार्शल महतो, सतीश महतो, सावन कुमार महतो, वीरू महतो, भरत लोहरा, दीपक महतो, सूरज महतो, राजेश महतो, राज पाहन, संजय महतो, सोनालाल महली, रूपेंद्र महतो, जितेंद्र महतो, सचिन महतो, संदीप महतो, राजू महतो, महावीर, सोनेलाल महतो, दिनेश महतो, राजेश उरांव, एतवा उरांव, विजय उरांव, अरविंद उरांव, रवि उरांव, राम उरांव सहित अन्य शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने