GA4-314340326 चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम विनय कुजूर ने मुरी स्टेशन का किया निरीक्षण

चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम विनय कुजूर ने मुरी स्टेशन का किया निरीक्षण

मुरी स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम
silli(ranchi)  चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम विनय कुजूर ने बुधवार को मुरी स्टेशन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने मुरी स्टेशन परिसर में रेल परिचालन एवं सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने गार्ड लॉबी, आरआर बिल्डिंग व रनिंग रूम समेत कई जगहों का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की। ट्रेनों के परिचालन, सिग्नलिंग सिस्टम के साथ रेल कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच की। उन्होंने गार्ड ड्राइवर से बात करते कहा कि घर से ड्यूटी जाने से पहले 2 से 3 घंटा रेस्ट कर ले उसके बाद ड्यूटी पर जाएं। उन्होंने फैमिली काउंसलिंग के बारे में बताते हुए कहा कि अपने परिवार के सदस्यों  को भी अपने ड्यूटी के बारे जानकारी दें की ड्यूटी कैसी है। ड्यूटी के दौरान आने वाले समस्या की भी परिवार से साझा करें। तनाव मुक्त रहे तभी दुर्घटना मुक्त ड्यूटी कर सकते है। मोबाइल का प्रयोग कम करें। इस मौके पर सीनियर डीएन केसी गुप्ता, सीनियर डीईई, स्टेशन प्रबंधक बीके गुप्ता समेत रेल अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने