GA4-314340326 भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार महतो ने कुच्चू में चलाया "जनसंपर्क से जनसमर्थन" अभियान

भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार महतो ने कुच्चू में चलाया "जनसंपर्क से जनसमर्थन" अभियान

जनसंपर्क अभियान चलाते जैलेन्द्र कुमार
Angara (Ranchi)  मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल के मौके पर रांची लोस क्षेत्र के कुच्चू पंचायत के मुस्लिम टोली, पाहन टोली, महली टोली, सिंदरी तोपा आदि गांवों में "जनसंपर्क से जनसमर्थन" अभियान चलाया। इसका नेतृत्व भाजपा रांची जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार महतो ने किया। जैलेन्द्र कुमार महतो ने "डोर टू डोर संपर्क" कर लोगों को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 9 सालों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया एवं इससे संबंधित पुस्तक एवं पत्रक बांटा। जैलेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि पिछले नौ साल में लोगों के चेहरे पर मुस्कान आया है। जीवन स्तर उंचा हुआ है। आय के स्त्रोत बढ़ा है। मौके पर ग्रामीणों ने जैलेन्द्र कुमार महतो को खेती व बागवानी, वृद्धा/विधवा पेंशन, बिजली गिरने से मृत जानवरों का मुआवजा, अस्पताल, एम्बुलेंस आदि समस्याओं की जानकारी दी। तत्काल जैलेन्द्र ने संबंधित विभाग से बात कर मामले का निपटारा किया। जैलेन्द्र ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, लालू बेदिया, वार्ड सदस्य गिलु बेदिया, कलेश्वर महली, विजय महली, हरिशंकर शाही, संजय महली, गौर सिंह मुंडा, विक्रम बैठा, अताउल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने